फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस बाली का प्रयास सफल : सरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे मनीष सरीन ने हिमाचल में पर्यटन विकास निगम के 14 होटलों में से छह का संचालन निगम की ओर से किए जाने पर निगम के अध्यक्ष के प्रयास को सफल बताया है। सरीन ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने निगम के 14 होटलों को ओएनएम आधार पर चलाने का निर्णय लिया था, जिस पर निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। अब प्रदेश सरकार ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए 14 में से छह होटलों को पर्यटन विकास निगम के संचालन में रहने देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के अथक प्रयासों का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें