फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पॉलिथीन का उपयोग पर वसूला 7,000 रुपये जुर्माना

Thu, 03 Aug 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले में प्रतिबंधित पॉलिथीन में खाद्य सामग्री परोसने वाले 13 रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान कर नगर परिषद चंबा की टीम ने 7,000 रुपये जुर्माना वसूला है। वीरवार को टीम ने चौगान नंबर एक, दो, तीन और चौगान के बाहर रेहड़ियां-फड़ियां लगाने वालों पर अपनी कार्रवाई की। नगर परिषद के कर्मचारी ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों को चेताया है कि यदि वे दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके डबल चालान किए जाएंगे। वीरवार को टीम ने 12 चालान 500-500 रुपये और एक चालान एक हजार रुपये का किया। मिंजर मेले के दौरान पकड़े गए पॉलिथीन को एकत्रित कर कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र में भेजा जाएगा। इसके बाद इसे बरमाणा सीमेंट फैक्टरी में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें