फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परियोजना प्रभावित परिवारों को बांटे 4.55 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चमेरा-तीन परियोजना के तहत प्रभावित परिवारों को मिला लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर के परियोजना प्रभावित परिवारों को 4.55 करोड़ रुपये की धनराशि एक प्रतिशत देय वार्षिक राशि के रूप में वितरित की गई है। यह राशि निदेशक ऊर्जा की ओर से चमेरा-तीन के अंतर्गत दी गई है। यह बात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं सदस्य सचिव लाडा भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने कही। उन्होंने कहा कि यह धनराशि वर्ष 2017-18 व 2020-21 के लिए आवंटित की गई है। ग्राम पंचायत लोथल, गैहरा, ब्रेही, लेच, किलोड, खुंदेल, राडी, सुनारा, छतराडी, औरा, गरोला, उल्लासां, पूलन और खणी के परियोजना प्रभावित परिवारों के कुल 5263 लाभार्थियों को 4,31, 35, 856 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई है। बताया कि जिन पंचायतों के लाभार्थियों की खाता संख्या और आईएफएससी कोड प्राप्त नहीं हुए हैं उन्होंने उन पंचायत के सचिवों को उन लाभार्थियों की बैंक डिटेल पूर्ण रूप से एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें