चंएबा के तेलका में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सामारोह के दौरान मुख्यतिथि का स्वागत करते खिल
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में चल रही सलूणी जोन की अंडर-19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब तेलका की खिलाड़ियों ने अपने नाम किया।
कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में तेलका स्कूल की छात्राओं ने संघणी स्कूल की छात्राओं को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल अथेड़ स्कूल को हराकर तेलका की टीम ने जीता। वॉलीबाल प्रतियोगिता में संघणी ने मंजीर की टीम को हराकर खिताब जीता। बैडमिंटन में पैरामाउंट पब्लिक स्कूल की टीम ने तेलका को हराकर ट्राॅफी जीती। कुश्ती प्रतियोगिता में किहार स्कूल की छात्राएं ओवरऑल विजेता रहीं। मार्च पास्ट में तेलका स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, खेलकूद विभाग के कन्वीनर खेमराज, गुरबचन सिंह और वीर सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज, टोपी और शाॅल पहनाकर सम्मानित किया।