फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रूटीन के ऑपरेशन शुरू

विज्ञापन
routeen operation started in medical college
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब प्रबंधन ने रूटीन के ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। इसके लिए प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसी सप्ताह मेडिकल कॉलेज में रूटीन के ऑपरेशन शुरू किए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते कॉलेज में रूटीन के ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन

केवल इमरजेंसी में ही मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे थे। चिकित्सकों की कोविड वार्डों में ही ड्यूटी लगाई गई थी। इसके चलते हड्डी, सर्जरी और आंखों से संबंधित सैकड़ों मरीज ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे थे। खैर अब कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में रूटीन के ऑपरेशन शुरू करने की भी मंजूरी दे दी गई है। तीन दिन में हड्डी, सर्जरी और आंख की बीमारी वाले एक दर्जन मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं।
हालांकि, ऑपरेशन से पहले मरीजों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। इससे चिकित्सक और मरीज दोनों की सुरक्षा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल को भी सामान्य मरीजों के लिए शुरू करवा दिया गया है। इससे पहले यहां कोविड वार्ड चलाया जा रहा था लेकिन अब यहां सामान्य रोग से ग्रसित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रूटीन के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। मरीजों और तीमारदारों से कोविड नियमों की पालना करवाई जा रही है। जो मरीज काफी समय से ऑपरेशन करवाने के इंतजार में थे, उनको अब ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें