फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के भसुआ में टूटी मकान की छत

विज्ञापन
सलूणी के भसुआ में क्षतिग्रस्त मकान की छत। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत स्नूह के भसुआ गांव में घर की छत टूटने से एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर में सो रहा परिवार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। घर चतरो पुत्र जंता निवासी भसुआ का है। जोकि शुक्रवार रात को परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब नौ बजे अचानक छत टूट गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जिस कमरे के ऊपर छत गिरी, उस कमरे में कोई नहीं था। परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। छत गिरने का कारण लकड़ी की कड़ी का टूटना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान भाटो देवी मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी तरफ से पांच हजार की सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें