फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खुलने से पहले थमा रास्ता, हिमखंड गिरते ही जान बचाकर भागे मजदूर

Fri, 01 May 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पांगी के सचे जोत में आया ग्लेशियर। जागरूक पाठक
विज्ञापन
बैरागढ़-साचपास-किलाड़ सड़क फिर बंद, मशीनरी सहित बहाली में जुटे थे श्रमिक
विज्ञापन

लोगों ने बनाया वीडियो, पहले गिरे हिमखंड को हटाने में जुटेे थे पीडब्ल्यूडी के कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सतरूंडी के कार्थनाला में चल रहे सड़क की बहाली के कार्य के दौरान हिमखंड टूट कर सड़क पर आ गिरा। कुछ सेकंड का यह मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद मजदूरों को मशीनें छोड़कर जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
कार्य में जुटे पीडब्ल्यूडी के मजबूर बाल-बाल बचे। हिमखंड टूटने से बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग एक बार फिर ठप हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने कार्थनाला से मार्ग पर आने वाले हिमखंड की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी सहित कार्थनाला में पहले गिरे हिमखंड को हटा रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक और ग्लेशियर टूट कर सड़क पर आ गिरा। कार्य में जुटे कर्मचारियों ने हिमखंड को टूटते देखा तो तुरंत मशीन हटा दी और सुरक्षित जगह पर चले गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। ग्लेशियर गिरने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को दोबारा हिमखंड को हटाकर मार्ग को बहाल करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सचे पास अभी खुला नहीं है। इसे खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मार्ग बंद होने से जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क जिला मुख्यालय चंबा से कटा हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि ठाकुर ने बताया कि बैरागढ़-साचपास- किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के समीप कार्थनाला में सड़क बहाली कार्य के दौरान पहाड़ी से ग्लेशियर गिर कर मार्ग पर आया है। मौसम साफ होते ही सड़क की बहाली का कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें