फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धड़ोग वार्ड के रास्तों की बदलेगी सूरत, पांच लाख होंगे खर्च

Sun, 13 Sep 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने मरम्मत कार्य के लिए टेंडर किए आमंत्रित, इंटरलॉक टाइलें बिछने से सुगम होगी आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद के धड़ोग वार्ड में खराब रास्तों की जल्द सूरत बदलेगी। नगर परिषद ने रास्तों की मरम्मत और सुधार कार्य के लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके तहत टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद धरातल पर काम शुरू किया जाएगा।
प्रस्तावित कार्य के तहत वार्ड के खराब रास्तों पर इंटरलॉक टाइलें बिछाई जाएंगी। इससे रास्ते मजबूत होने के साथ लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी। वर्तमान में कई स्थानों पर रास्तों की हालत खराब है। बारिश के दौरान इन पर फिसलन और कीचड़ की समस्या बढ़ने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मरम्मत कार्य पूरा होने से पैदल राहगीरों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सुनील कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, रोशन लाल और सुमित कुमार ने रास्तों की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान करने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की कि कार्य जल्द शुरू करने के साथ निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि धड़ोग वार्ड के रास्तों को बेहतर बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर के बाद कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें