फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धामोई के लिए 90 लाख रुपये में बनेगी सड़क

Wed, 24 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने टपर में धामोई संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 90 लाख रुपये की धनराशि व्यय होगी। सड़क के निर्माण होने से धामोई और आसपास के गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। द्वितीय चरण में धामोई सड़क को नगाली संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। जून 2026 तक सड़क के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान विस अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में तीन वर्षों के दौरान 140 करोड़ की धनराशि व्यय कर 50 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया। 30 किलोमीटर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य भी पूर्ण किया गया है। 130 करोड़ रुपये से अधिक वाली परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया। इस मौके पर उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, पंचायत प्रधान संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें