फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, एक जीवनशैली : : सुरेश

Sun, 30 Nov 2025 03:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की पालना कर रोकी जा सकती हैं कई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

ट्रैफिक जागरूकता अभियान में एएसआई ने छात्रों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन कर रोकी जा सकती हैं। सड़क सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं है, यह एक जीवनशैली है जो हमें और हमारे आसपास के लोगों को सुरक्षित रखती है। यह बात एएसआई सुरेश कुमार ने पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला में जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधें। सड़क पार करने के लिए हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और पैदल चलते समय फुटपाथ पर ही चलें। ट्रैफिक लाइट का पालन करें और जब तक रास्ता साफ न हो जाए, तब तक प्रतीक्षा करें। गाड़ी चलाते या सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में गाड़ी न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इस दौरान करवाई गई भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अभिनव प्रथम, आर्यन द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रियांशु प्रथम, विराट द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतिंदर सिंह, दीपक कुमार, सुशांत, संजीव, डॉ. राजेश सहगल, मनीष चोणा, हेम सिंह सहित अन्य अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें