फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, एक घंटा ही लगी मशीनरी, सड़क का कार्य लटका

विज्ञापन
रून्डोगा सड़क की खस्ताहालत को सुधारने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते ग्रामीण। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। रूंडेगा गांव के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने चुकरा से रूंडेगा सड़क से संबंधित ज्ञापन सौंपा। डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। साथ ही टेंडर भी ठेकेदार को आवंटित कर दिया है। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने महज एक घंटा ही
विज्ञापन

मशीनरी लगाई है जबकि इसके बाद काम बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से गांव रूंडेगा, भुलैणा, तन्दुली, तन्लाई, रामगढ़ और कोट गांव की करीब सात सौ की आबादी को लाभ मिलेगा। लेकिन, निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों तिलक राज, दलीप सिंह, विजय कुमार, सुभाष कुमार, अमन, मुकेश और रोहित ने बताया कि सड़क के अभाव में क्षेत्र के इन गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मरीजों को पालकी पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। साथ ही अन्य गृह निर्माण सामग्री को घोड़े और खच्चरों पर लादकर घरों तक पहुंचाना पड़ रहा है, जिससे उनका अतिरिक्त पैसा खर्च हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण से जंजला गांव के निवासियों को आपत्ति है। इससे पहले भी दो सड़कों का निर्माण हो चुका है। इनमें चंबा-जंजला और चंबा-घरमाणी सड़कें शामिल हैं। लोगों ने अपनी जमीन विभाग के नाम कर दी हैै। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द उक्त मार्ग पर तकनीकी टीम भेजी जाए और इस सड़क का कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें