फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा खुलने के बाद चंबा-भरमौर हाईवे पर फिर भूस्खलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे एक घंटा बहाल होने के बाद वीरवार शाम को फिर वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ गया। लाहल के समीप दोबारा से पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मार्ग बहाल करने के लिए एनएच प्रबंधन की मशीनरी जुटी रही। लेकिन खबर लिखे जाने तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल नहीं पाया। मार्ग बंद होने के कारण सैकड़ों वाहन फंस रहे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को 55 घंटे बाद करीब पांच बजे एनएच प्राधिकरण ने मार्ग बहाल किया। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन अभी मार्ग को खुले हुए डेढ़ घंटा भी नहीं हुआ था कि लाहल के समीप दोबारा से बड़ी चट्टान मार्ग पर आ गिरी। इस कारण हाईवे पर यातायात फिर से ठप हो गया।
यात्रियों राकेश कुुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी प्रकाश, राजकुमार, जीवन सिंह, कल्याण सिंह, प्रकाश चंद, जगदीश चंद, रमेश कुमार, रमन कुुमार, रवि कुमार, नेक सिंह, रिंकूू राम, देशराज का कहना है कि इस मार्ग पर भूस्खलन ग्रसित क्षेत्र काफी है। इस कारण यहां बार-बार मार्ग बंद हो रहा है। उन्होंने बताया कि लाहल के समीप दोबारा भूस्खलन होने से यातायात ठप है। सरकार द्वारा इस मार्ग की हालत सुधारने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। यात्रियों ने एनएच प्राधिकरण की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि दिनरात यहां मशीनरी जुटी हुई है। लेकिन चट्टान काफी बड़ी होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, एनएच प्राधिकरण चंबा की ओर से शाम तक मार्ग बहाल करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इनसेट
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र शेखरी का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी जुटी है। बड़ी चट्टान होने के चलते समय लग रहा है। कहा कि शाम तक मार्ग बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें