फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ामुख-होली मार्ग बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली(चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे लोनिवि ने यातायात के लिए बहाल कर दिया। मार्ग बहाल हो जाने पर वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मार्ग पर गिरे डंगे को लगाने में लोनिवि को खूब कसरत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बताते चलें कि बुधवार देर रात खड़ामुख-होली मार्ग पर सियूर पुल के पास भूस्खलन से डंगा गिर गया था। सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर वाहनों को ब्रेक लग गई। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, वीरवार दोपहर के समय छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया। जिसके बाद दोबारा बारिश के कारण भूस्खलन होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया। बारिश के थमते ही लोनिवि की मशीनरी कार्य में जुट गई। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे डंगा लगा कर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया।
विज्ञापन

लोनिवि भरमौर के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें