फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के घिसल में सिलिंडर नहीं पहुंचे तो कर दिया चक्का जाम

Thu, 23 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया रोष, पांच घंटे बाद 43 सिलिंडर पहुंचने पर खुला रास्ता
विज्ञापन

एचआरटीसी बसें भी रहीं फंसी, दूसरी जगह सिलिंडर भेजने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र के घिसल गांव में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वीरवार को ग्रामीण गैस सिलिंडर लेकर सड़क पर उतर आए और साच-सेचू नाला मार्ग पर घिसल ढांक के पास चक्का जाम कर दिया।
करीब पांच घंटे बाद प्रशासन ने 43 घरेलू गैस सिलिंडर मौके पर भेजे। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका। पांगी प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार वीरवार को रेई, कुठल, घिसल, सुराल, चसग और चसग भटौरी में घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए जाने थे। ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर दो बजे तक इंतजार करने के बावजूद सिलिंडर नहीं पहुंचे और उन्हें किसी अन्य स्थान पर भेज दिया गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। चक्का जाम के कारण सेचू से किलाड़ और किलाड़ से सेचू जाने वाले सभी वाहन घंटों फंसे रहे। किलाड़-सेचू रूट पर चलने वाली चार एचआरटीसी बसों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। ग्रामीण रवि कुमार, अजदेव, राम सिंह, हीरा लाल, मान चंद, पवन कुमार और रोहित ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार घिसल में गैस सिलिंडर वितरित किए जाने थे, लेकिन आपूर्ति नहीं होने से उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पांगी अमनदीप ने बताया कि काडू नाला में सड़क बंद होने के कारण गैस सिलिंडरों की खेप मार्ग में फंस गई थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए किलाड़ स्टोर में उपलब्ध 43 घरेलू गैस सिलेंडर तत्काल घिसल भेजकर वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सड़क खुलते ही शेष सिलिंडरों की आपूर्ति भी कर दी जाएगी तथा लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें