फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ामुख-होली मार्ग पर सरिये से लदा ट्राला फंसा

विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर सड़क में फंसा ट्राला। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर सरिये से लदा ट्राला फंसने से यातायात अवरुद्ध पड़ा गया। मार्ग पर फंसे ट्राले को हटाने को लेकर लोनिवि प्रयास कर रहा है लेकिन ट्राला में भारी भरकम सरिया लदा होने की वजह से उसे हटाने में परेशानी हो रही है। रविवार शाम को जब यह ट्राला खड़ामुख से होली की तरफ सरिया लेकर जा रहा था। उसी दौरान खड़ामुख से कुछ दूर जाकर ट्राला बीच सड़क में फंस गया। ट्राले के पिछले टायर सड़क से नीचे उतर कर हवा में लटक गए। ट्राला भी खाई की तरफ झुक गया। गनीमत यह रही कि ट्राला खाई में गिरने से बच गया। हालांकि ट्राला फंसने की वजह से उपरोक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से बाधित हो गई। खबर लिखे जाने तक मार्ग पर फंसे ट्राले को नहीं हटाया जा सका था।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता संदीप महाजन ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर ट्राला फंसने से यातायात अवरुद्ध हुआ है। मार्ग को बहाल करने के लिए लोनिवि की ओर से प्रयास किए जारी हैं। जल्द ही मार्ग यातायात के लिए बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें