फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न नजदीक, खज्जियार लक्कड़मंडी मार्ग बहाल होना दूर 7

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में क्रिसमस का जश्न फीका रहने के बाद अब न्यू ईयर के इस्तकबाल का कार्यक्रम भी धूमिल होता नजर आ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि लोक निर्माण विभाग डलहौजी पिछले 17 दिनों के बाद भी खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग को बहाल नहीं कर पाया है। इससे स्थानीय होटल मालिकों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होटल मालिकों और दुकानदारों का कहना है कि विंटर सीजन के दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर ही उनके चेहरे पर रौनक लाता है लेकिन खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बंद होने के कारण जहां क्रिसमस का जश्न फीका रहा है तो वहीं, नए साल में भी पर्यटकों की तादाद नहीं बढ़ पाई है। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थल डलहौजी आने के बाद पर्यटक खज्जियार का रुख करते हैं लेकिन, खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण बाधित है। होटल मालिकों व दुकानदारों में राकेश कुमार, सुमित कुुमार, प्रियन कुमार, देवी चंद, रोशन लाल, अभय कुमार का कहना है कि खज्जियार में दोनों कार्यक्रमों के दौरान पर्यटकों की चहलकदमी रहती है लेकिन इस बार उक्त मार्ग बंद होने से काफी कम तादाद में पर्यटक खज्जियार पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त अवसरों पर ही खज्जियार में कारोबार बढ़ता है। लेकिन, इस बार मार्ग बंद होने के कारण उन्हें काफी घाटा उठाना पड़ेगा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाल करने का दावा तो कर रहा है लेकिन मार्ग अभी तक ठप पड़ा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग डलहौजी के सहायक अभियंता नवदीप सिंह का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि बर्फ अत्यधिक होने के कारण मार्ग बहाल करने में परेशानी हो रही है। विभाग ने न्यू ईयर से पहले मार्ग बहाल करने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद है कि मार्ग न्यू ईयर से पहले बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें