फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-लंगेरा-भद्रवाह-पांगी मार्ग यातायात के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। चंबा-लंगेरा-भद्रवाह-पांगी मार्ग पर बर्फबारी ने पांगी से चंबा का रुख करने वाले पांगीवासियों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। अब पांगी से चंबा पहुंचने के लिए पांगीवासियों को अतिरिक्त समय के साथ-साथ अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। इससे पांगीवासियों की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। पांगी के लोगों ने जल्द मार्ग पर गिरी बर्फ को हटाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा-लंगेरा-भद्रवाह-पांगी मार्ग से पांगी पहुंचने के लिए यात्रियों को 250 किलोमीटर सफर के महज एक हजार रुपये अदा करने पड़ते थे। लेकिन, बीते दिनों लंबेरा से पद्घरी जोत तक छह इंच से लेकर डेढ़ फीट तक बर्फ गिरने की सूरत में उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद पड़ गई है। ऐसे में अब पांगीवासियों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। अब पांगीवासियों को वाया जम्मू-कश्मीर, पठानकोट होकर ही चंबा पहुंचना पड़ेगा। कुल मिला कर यात्रियों को तीन से चार हजार रुपये अदा कर 480 किलोमीटर का सफर तय कर चंबा पहुंचना पड़ेगा। पांगीवासियों मनोज कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार, किरपा राम, निधिया राम, हाकम चंद आदि ने बताया कि चंबा-लंगेरा-भद्रवाह-पांगी मार्ग बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से अब लोगों को पांगी से चंबा पहुंचने के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ेंगे और समय भी अधिक लगेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से प्राथमिकता के आधार पर सड़क पर गिरी बर्फ को हटवा कर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें