फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गुब्बारा फोड़ने और जूस पीने की प्रतियोगिता में रियांश अव्वल

Mon, 23 Oct 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डीसीएम गुरूकुल प​ब्लिक स्कूल लचोड़ी खेलकूद प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को सम्मानित करते
विज्ञापन
चंबा। डीसीएम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लचोड़ी में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में रियांश प्रथम, जूस पीने की प्रतियोगिता रियांश और मन्नत प्रथम, केला खाने की प्रतियोगिता में मान्या और आर्यवीर प्रथम, गेंद फेंकने की प्रतियोगिता में रूवन, अर्जुन, अनायका पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्लेट फेंकने की प्रतियोगिता में आरव प्रथम, संस्कृति द्वितीय और शिवम तृतीय रहे हैं। फ्रॉग रेस में आर्विक ने पहला, शनाया ने दूसरा और दिव्य ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

जूनियर छात्र वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में सारांश और छात्रा वर्ग में फाल्गुनी ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में पृथ्वी सदन विजयी रहा। वॉलीबाल में अग्नि सदन ने सूर्य सदन को हराया। छात्रा वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में आकाश सदन प्रथम रहा। कनिष्ठ वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में मयंक और राघव, छात्रा वर्ग में अक्षिता और पलक पहले स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में तन्मय और अक्षय ने प्रथम, कनिष्ठ वर्ग की लंबीकूद प्रतियोगिता में साहिल प्रथम, तन्मय द्वितीय और रजित तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग की लंबी कूद में अभिनव पहले, गणेश दूसरे और अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग की ऊंची कूद छात्रा वर्ग में आकृति ने पहला, भूमिन ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग में साश्वत, गणेश और अभिनव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्र वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में शौर्या प्रथम, शाश्वत द्वितीय और हर्ष तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में राजनंदनी पहले, अंकिता दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें