चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को राइजिंग स्टार मंगला की टीम ने बगोड़ी इलेवन की ओर से एक विकेट से हराया। इस जीत के साथ मंगला की टीम ने क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश किया।
स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि पहले बल्लेबाजी बगोड़ी इलेवन की टीम ने की। निर्धारित ओवर में टीम ने 125 रन बनाए। इसमें अक्की ने 22 और अंशुल ने 21 रन की पारी खेली। राइजिंग स्टार मंगला की ओर से काका ने तीन और पंकू ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला की टीम ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मंगला की ओर से दर्शन ने 27 और मनू ने 24 रन बनाए।