चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार और चंबा इलेवन की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। यह जानकारी प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी।
स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को पहले मुकाबले में सलोह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जवाब में राइजिंग स्टार ने चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दिन के दूसरे मुकाबले में चंबा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मुहार उटीप के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मुहार उटीप की टीम निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी और चंबा इलेवन ने छह रन से रोमांचक जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।