फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डल्ली में गिरा डंगा, सड़क के साथ 11 केवी लाइन भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
चंबा के होली मार्ग पर टूटा डल्ली के पास सड़क का ​हिस्सा।संवाद
विज्ञापन
होली-खड़ामुख मार्ग पर अब दूसरी जगह बड़े वाहनों के लिए बंद, छोटे वाहनों की आवाजाही जारी
विज्ञापन

बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से दस ट्रांसफार्मर ठप, 30 गांवों बिजली की आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। होली-खड़ामुख मार्ग एक तरफ जहां करीब डेढ़ माह से सुहागा नामक स्थान के समीप बंद है, वहीं इसी मार्ग पर अब डल्ली के समीप डंगा धंस गया है। इसके चलते यहां पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है, जबकि डंगा धंसने से 11केवी बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। ऐसे में क्षेत्र के दस ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं। इस कारण करीब तीस गांवों में अंधेरा पसर गया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह डंगा गिरने की सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर देखा तो करीब तीन सौ मीटर डंगा गिर गया है। हालांकि, यहां से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। मगर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह ब्रेक लग गई है। अब डंगा लगने के बाद भी मार्ग पर बड़े वाहन दौड़ सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को बिना बिजली के दिन काटना पड़ा। स्थानीय लोगों में हरीश कुमार, राकेश कुमार, देवी चंद, बाबू राम और सन्नी कुमार का कहना है कि जिस जगह पर डंगा धंसा है, उस जगह पर टॉवर कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के चलते ही यह डंगा गिरा है। ऐसे में में लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारी जाए।
विज्ञापन

कोट
बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से दस ट्रांसफार्मर बंद पड़े है। कहा कि ट्रांसफार्मर बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। -संतोष कुमार, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता
विज्ञापन

कंपनी की लापरवाही के चलते यह डंगा धंसा है। बताया कि छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही डंगा लगने के बाद ही शुरू होगी। -हेम राज, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता

चंबा के होली मार्ग पर टूटा डल्ली के पास सड़क का हिस्सा।संवाद

चंबा के होली मार्ग पर टूटा डल्ली के पास सड़क का हिस्सा।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें