फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज से करियां तक चलाई जाए राइड विद प्राइड वैन

Sat, 13 Apr 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से करियां तक चलाई जाए राइड विद प्राइड वैन
विज्ञापन

करियां तक गाड़ी चलने से क्षेत्र की करीब तीन हजार की आबादी होगी लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करियां से लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा तक राइड विद प्राइड वैन की सेवाएं शुरू करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि राइड विद प्राइड वैन को करियां तक चलाया जाए, जिससे मेडिकल कॉलेज और अन्य कार्याें के लिए बाजार आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद, मेला राम, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार, प्रवीण कुमार, रणवीर सिंह और संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में यह सेवा मेडिकल कॉलेज से मुगला और मेडिकल कॉलेज से भरमौर चौक जीरो प्वाइंट तक ही मिल पा रही है। करियां बाजार तक गाड़ी नहीं आ रही है। बताया कि करियां तक अगर यह गाड़ी आती है तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की करीब तीन हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि करियां तक राइड विद प्राइड वैन दौड़ाई जाए, जिससे उन्हें सुविधा मिल सके। परिवहन विभाग के आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि ग्रामीण इस बारे में प्रस्ताव दें, इसे अनुमति के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। इसी के बाद ही यह सेवा शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें