फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राइड विद प्राइड खटारा, यात्रियों पर टैक्सी का सहारा

Sat, 12 Sep 2026 04:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहरवासियों को सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा देने के लिए शुरू की गई राइड विद प्राइड सेवा खुद बदहाली का शिकार हो गई है। चार में से दो वैन खराब होने के कारण फिलहाल दो वैन ही चल रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। आरोप है कि भरमौर चौक से बाजार जैसे 10 रुपये निर्धारित किराये वाले रूट पर टैक्सी चालक 10 से 20 रुपये तक वसूल रहे हैं।
शहरवासी अमन कुमार, हितेश शर्मा, किरण कुमारी, रंजना देवी और सुमित्रा देवी ने बताया कि सभी वैन नियमित चलें तो लोगों को कम किराये में आवागमन की सुविधा मिल सकती है। वैन खराब होने से खासकर रोजाना बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भरमौर चौक से बाजार तक सार्वजनिक परिवहन की सीमित सुविधा के चलते यात्रियों को टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कम दूरी के बावजूद उनसे निर्धारित किराये से अधिक राशि वसूली जा रही है।
लोगों ने खराब वैनों को जल्द दुरुस्त करवाकर राइड विद प्राइड सेवा पूरी क्षमता से बहाल करने की मांग की है। निगम के अनुसार वैन की मरम्मत के लिए शिमला से टीम आएगी।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है। राइड विद प्राइड की खराब वैनों को जल्द ठीक करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें