फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक साल से धूल फांक रही राइड विद प्राइड

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत नहीं करवा पाया परिवहन निगम
विज्ञापन


लोगों को नहीं मिल पा रहा गाड़ी का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम की राइड विद प्राइड सेवा पिछले एक साल से सरू में धूल फांक रही है। परिवहन निगम लंबे समय से खराब राइड विद प्राइड वाहन की मरम्मत नहीं करवा पाया है। पहले जहां अस्पताल से लेकर मुगला के लिए तीन राइड विद प्राइड चलती थीं, वहीं एक राइड विद प्राइड के खराब होने से अब महज दो राइड विद प्राइड चल रही हैं। ये गाड़ियां सवारियों से फुल रहती हैं। अगर, खराब वाहन की मरम्मत हो जाती है तो लोगों का इसका भी लाभ मिलेगा। परिवहन निगम एक साल से यही तर्क दे रहा है कि शिमला से कंपनी के कर्मचारी खराब वाहन की मरम्मत करने के लिए आएंगे लेकिन, वाहन की मरम्मत होने के बजाय ये खटारा होते जा रहे हैं। विजय कुमार, रोहित कुमार, सुशील कुमार, महिंद्र कुमार, चमन लाल आदि का कहना है कि लंबे समय से ये राइड विद प्राइड खराब पड़ी है। निगम इसे दुरुस्त करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि खराब वाहन की मरम्मत को लेकर कंपनी को अवगत करवाया गया है। कंपनी के कर्मचारी जल्द वैन की मरम्मत करेंगे। इसके बाद लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें