फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रैली से नशे के खिलाफ जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी कॉलेज के स्वयंसेवियों ने बर्फबारी में जागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ लोगों में अलख जगाई। स्वयंसेवियों ने देवगाह गांव में छह सेंटीमीटर बर्फ में चलकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। रैली के बाद स्वयंसेवियों ने लोगों की घर की छत से बर्फ हटाने में भी मदद की। लोगों ने स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना। इसके बाद जब स्वयंसेवी वापस कॉलेज पहुंचे तो वहां पर बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता एमएल शर्मा और लीड बैंक के पूर्व प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने उन्हें अपने-अपने विभागों से संबंधित जरूरी जानकारी मुहैया करवाई। कॉलेज प्राचार्य महिंद्र सिंह सलारिया ने बताया कि एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। शिविर में स्वयंसेवी विजय कुमार, दीप राज, निखिल, कोमल, प्राची राणा, विशाल सहित अन्य शामिल रहे। एनएसएस प्रभारी पंकज कुमार ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें