फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिवाली पर घर वापसी होगी आसान, दिल्ली-चंडीगढ़, बद्दी-शिमला से आएंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। फेस्टिवल सीजन को लेकर हिमाचल पथ परिहवन निगम चंबा ने कमर कस ली है। निगम द्वारा विभिन्न स्टेशनों से चंबा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करेगा। इस बारे में निगम ने प्रयास शुरू कर दिए है। निगम के मुताबिक लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि दिवाली पर घर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। निगम की ओर से इस तरह की व्यवस्था करने का मकसद यात्रियों को राहत पहुंचाना है। ताकि उन्हें बस संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो। जानकारी के अनुसार निगम की ओर से दिल्ली, बद्दी, चंडीगढ़ और शिमला से विशेष बसें चलाएगा। ऑनलाइन टिकट भी यात्री बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले के काफी युवा दिल्ली, बद्दी और चंडीगढ़ सहित शिमला में नौकरी और पढ़ाई की वजह से रहते है। ऐसे में त्योहारी सीजन में ये विद्यार्थी और नौकरी पेशा लोग घर आते हैं। लिहाजा, निगम की ओर से इन लोगों को ही ध्यान में रखकर विशेष बसें चलाई जाएगी। ताकि उन्हें घर आते वक्त बसों की कमी न खलें। क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा शूगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और शिमला से विशेष बसें आएंगी। ताकि लोग आराम से त्योहार के लिए अपने घर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें