फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत के आधा दर्जन गांवों में मोबाइल नेटवर्क से लोग परेशान

Thu, 16 Apr 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पढ़ाई, कमजोर इंटरनेट बना बाधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। नगर पंचायत बनीखेत के ढलोग, धारद, कलर, बैंस्का और फाटी गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से लोग परेशान हैं। डिजिटल युग में भी लोगों को बुनियादी संचार सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार कई गांवों में मोबाइल सिग्नल बिल्कुल नहीं आता है या बहुत कमजोर रहता है। इस कारण न तो सही से फोन कर पाते हैं और न ही इंटरनेट का उपयोग कर पाते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थितियों में समय पर मदद न मिलने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश, नीरज, विजय कुमार, रीना देवी, नीलम, रमेश और ऋषभ ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और दूरसंचार कंपनियों से समस्या के समाधान की मांग की लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शहरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी की जा रही है। ढलोग गांव के पूर्व प्रधान मंजीत सिंह ने बताया, आज के समय में मोबाइल नेटवर्क एक जरूरी सुविधा है। इसके बिना हम न तो सरकारी योजनाओं की जानकारी ले पाते हैं और न ही किसी से संपर्क कर पाते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द मोबाइल टावर लगाने और नेटवर्क व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें