फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैदान संवारने को खुद उतरे प्रतिनिधि और युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी ग्राउंड की बदहाल हालत और गंदगी देखकर पंचायत प्रधान, अन्य प्रतिनिधियों और युवाओं ने सफाई का जिम्मा उठाया। दिनभर की व्यस्तता के बाद इन लोगों ने मैदान में उतरकर सफाई अभियान चलाया। इस पहल में प्रधान मदन मोहन शर्मा, उपप्रधान प्रवीण शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष अंजू धीमान और तुला राम जैसे युवा साथी शामिल थे।
विज्ञापन

इन सभी ने मिलकर मैदान की गंदगी साफ की और सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया। उन्होंने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासन या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सलूणी मैदान को साफ-सुथरा रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोग यहां कचरा न फैलाएं और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें