फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूलों से मांगी बारिश और अंधड़ से नुकसान की रिपोर्ट

Sat, 13 Jun 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सात दिन के भीतर नुकसान की रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते जिले के करीब चार स्कूल भवनों को पहुंचा है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और अंधड़ से स्कूलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं से सात दिन के भीतर नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जिले के करीब चार सरकारी स्कूल भवनों को बारिश से नुकसान हुआ है। भरमौर के होली क्षेत्र, सलूणी के किहार आदि के कुछ स्कूलों में दीवारों में दरारें, छतों से पानी टपकना और चारदीवारी गिरने की शिकायतें मिली हैं।
शिक्षा उपनिदेशक ने सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि कितने कमरे क्षतिग्रस्त हुए हैं और क्या वे बच्चों के बैठने लायक हैं, चहारदीवारी, शौचालय, रसोईघर को कितना नुकसान हुआ। फर्नीचर, किताबें, मिड-डे मील का राशन खराब हुआ है या नहीं आदि जानकारी मांगी है। विभाग ने साफ कहा है कि जिन कमरों की हालत खराब है, वहां बच्चों को न बैठाया जाए। वैकल्पिक व्यवस्था इसके लिए स्कूल प्रबंधन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि जिले के स्कूलों से यह तमाम जानकारी मांगी है जिससे खस्ताहाल हुए स्कूलों की मरम्मत समय रहते करवाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें