चंबा। चंबा जिला से बुधवार को जांच के लिए टांडा भेजे 270 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिला में मौजूदा समय में दो ही मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा जिला से 270 सैंपलों को जांच के लिए टांडा भेजा गया था। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले कुछेक दिनों से चंबा में कोरोना पॉजिटिव का कोई भी नया मामला नहीं आया है। जो लोग कोरोना संक्रमित थे, उनमें से ज्यादातर ठीक हो चुके हैं। अब केवल मात्र दो वर्षीय बच्ची व उसकी मां ही कोरोना संक्रमित शेष बचे हैं। जिनका उपचार जारी है। 27 मई को इन दोनों के सैंपल लिए जाएंगे। अगर इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, तो उन्हें भी घर भेजा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग जिला भर में सैंपल लेने की प्रक्रिया को तेज कर रहा है।