फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरदासपुरा और मुगला में लीक पेयजल पाइपों की मरम्मत शुरू

Sat, 31 Oct 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के हरदासपुरा में सड़क पर लीक हो रही पानी की पाईप को ठीक करते विभागीय कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
चंबा। हरदासपुरा और मुगला में पेयजल पाइपों की लीकेज ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को विभागीय कर्मचारी सड़क की खोदाई कर जमीन के भीतर बिछे पाइपों को दुरुस्त करते नजर आए।
विज्ञापन

लीकेज के कारण पानी घरों तक पहुंचने के बजाय रास्ते में ही व्यर्थ बह रहा था, जिससे लोगों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही थी। विभाग की ओर से प्रभावित स्थानों पर खुदाई कर पाइपों की वेल्डिंग के माध्यम से मरम्मत की जा रही है। इससे पानी की बर्बादी रोकने और आपूर्ति सुचारु करने में मदद मिलेगी।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क के नीचे लीक हो रही पाइपों को ठीक करवाया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें