फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक रास्ते से एक हफ्ते में हटाएं अतिक्रमण : एसडीएम

Sun, 24 Nov 2024 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के एक गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के मामले में शनिवार को एसडीएम सलूणी नवीन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर रास्ता खाली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों पर हमले के मामले में डीएसपी सलूणी को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कुछ परिवारों ने सीढ़ियां बनाकर रास्ता रोक दिया है। इससे न केवल ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, बल्कि आपातकालीन स्थितियों और आयोजनों के दौरान आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सूचित किया।
टीम पर हमले मामले के जांच के आदेश
बता दें कि पूर्व में गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत प्रधान, पटवारी और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नवीन शर्मा ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सप्ताहभर में रास्ता खाली करें। उन्होंने डीएसपी सलूणी को घटना की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें