फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाना बना चुनौती

Tue, 20 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर में मार्ग किनारे सजाई गई सब्जी की रेहड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-फड़ीधारकों को खदेड़ना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है। एक बार हटाने के बाद दोबारा उसी स्थान पर रेहड़ियां लगाईं जा रही हैं। इसके लिए नगर परिषद की टीम को रोजाना अभियान चलाना पड़ रहा है, लेकिन उसका असर कम ही देखने को मिला है।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों से लेकर पुलिस जवानों को अभियान के दौरान इन रेहड़ी-फड़ी वालों से बहसबाजी करनी पड़ रही है। बावजूद इसके कोई भी रेहड़ी-फड़ी धारक हटने के लिए तैयार नहीं है। नगर परिषद की टीम के बाजार से जाते ही दोबारा वहां पर सामान सज जाता है।
कई रेहड़ी-फड़ी धारक अदालत से भी स्टे ले चुके हैं, लेकिन नगर परिषद इस बात पर अड़ी हुई है कि बिना परमिट कोई भी शहर में रेहड़ी नहीं लगाएगा। चाहे वे कोई भी क्यों न हो। अब तक शहर से अवैध रेहड़ियों को हटाने के लिए तीन बार अभियान चलाया जा चुका है। इसमें कई रेहड़ियों के चालान भी काटे गए तो कई का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

उधर, नप की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि बिना परमिट किसी को भी अवैध रेहड़ी नहीं लगाने दिया जाएगा। परमिट लेने के लिए लोग नगर परिषद के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें