फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कस्ना लैब में टेस्ट शुरू होने से राहत, सरकारी पर घटा बोझ

Fri, 12 Jan 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में क्रस्ना लैब  कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी लैब में टैस्ट करवाने के
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में शुक्रवार दोपहर बाद टेस्ट शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली। इससे मरीजों को सरकारी लैब पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार सुबह भी हड़ताल के तीसरे दिन भी क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने से मरीज-तीमारदार यहां-वहां भटकते रहे। क्रस्ना लैब के अंदर और बाहर सन्नाटा पसरा रहा। विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने के लिए लगने वाली कतारें बीते तीन दिन से नजर नहीं आ रही हैं। सरकारी लैब में गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग महिलाएं-पुरुष और अन्य मरीज कतारों में खड़े रहे।
सरकारी लैब में स्वास्थ्य महकमे के निर्देशानुसार सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मरीजों के सैंपल एकत्रित करके रिपोर्ट दी गई। बावजूद इसके कई प्रकार के टेस्ट सरकारी लैब में न होने पर मजबूरन लोगों को निजी लैब में जाना पड़ा। इसके अलावा सरकारी लैब में टेस्ट न होने पर कई मरीज निराश होकर लौटे।
विज्ञापन

दोपहर बाद से क्रस्ना लैब में टेस्ट शुरू हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। मरीजों-तीमारदारों में रमेश कुमार, दिनुराम, अब्दुल फारूख, सृष्टा देवी, अनीता देवी, कौशल्या देवी ने बताया कि सरकारी लैब के साथ क्रस्ना लैब में भी टेस्ट होने से राहत मिली है। जिले के लोगों को हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलता है। तीन दिन से क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने से मरीजों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बताया कि उन्हें भी निजी लैबों में जाकर टेस्ट करवाने पड़े। दोपहर बाद से क्रस्ना लैब के कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटने से लोगों ने राहत की सांस ली। अब मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट हो रहे हैं। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 9 बजे से 4 बजे तक विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जा रहे हैं। साथ ही अब क्रस्ना लैब में भी दोपहर बाद से टेस्ट आरंभ होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें