फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छह दशक बाद रेई स्कूल को मिलेगा चार मंजिला भवन

Sat, 29 Aug 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
70 फीसदी काम पूरा, रीडिंग रूम, विज्ञान प्रयोगशाला और कॉन्फ्रेंसिंग रूम समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन

1964 में प्राथमिक पाठशाला के रूप में हुई थी शुरुआत, 2016 में मिला वरिष्ठ माध्यमिक का दर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। छह दशक का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेई के विद्यार्थियों को जल्द ही अपने नए भवन की सुविधा मिलने जा रही है।
लंबे समय से किराये के भवन में संचालित हो रहे स्कूल के लिए चार मंजिला भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार भवन का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इसी वर्ष निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेई की शुरुआत वर्ष 1964 में प्राथमिक पाठशाला के रूप में हुई थी। वर्ष 1979 में इसे माध्यमिक, 2007 में उच्च और वर्ष 2016 में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा मिला। विद्यालय का शैक्षणिक स्तर लगातार बढ़ता गया लेकिन विद्यार्थियों को अपने भवन की सुविधा नहीं मिल पाई। अब नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चार मंजिला भवन तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को रीडिंग रूम, विज्ञान प्रयोगशाला, कॉन्फ्रेंसिंग रूम सहित अन्य आवश्यक कक्षों की सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध होने के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
नए भवन से स्कूल प्रबंधन को शिक्षण कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी। वहीं, किराये के भवन की निर्भरता समाप्त होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इससे पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भवन का 70 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विभाग ने इसी वर्ष भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें