चंबा। शहर के साथ मोहल्ला मुगला में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि पिछले दो दिन से अनियमित सप्लाई हाे रही है। ऐसे में लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल रहा है। विभाग की ओर सुबह के वक्त मोहल्ला बार आपूर्ति की जा रही है। लेकिन, पानी बेहद कम मात्रा में आ रहा है।
बताया जा रहा है कि मिंडा में बने वाटर स्टोरेज टैंक को सुरक्षित करने के लिए एक पॉलीथीन नुमा तिरपाल बिछाई जानी है। लेकिन अभी तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विभाग की ओर से इस बारे ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। लेकिन ठेकेदार की ओर से निरीक्षण ही किया जा रहा है। स्थानीय लोग सुनील कुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, राज कुमार, जर्म सिंह और अभी कुमार का कहना है कि पिछले तीन दिन से अनियमित सप्लाई हो रही है। ऐसे में उन्हें पानी के लिए काफी परेशानियां पेश आ रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल आपूर्ति पूर्व की तरह बहाल की जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज का कहना है कि पेयजल स्रोत में पानी की कमी आई है। इस वजह से परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है।