फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेना में भर्ती के लिए पहली अप्रैल तक करवाएं पंजीकरण

Fri, 13 Feb 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से वर्ष 2027 के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेडमैन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेडमैन (आठवीं पास) और अग्निवीर वुमन एमपी के पदों के लिए जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर की ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया गया है कि पंजीकरण के लिए ईमेल आईडी और आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें