फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्लोगन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नायरा अव्वल

Fri, 13 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिमणी में सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नायरा ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में पलक ने पहला, शीतल ने दूसरा और आरुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्रुति ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और विश्व ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बिहारी लाल ने की। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जागरूकता संदेश दिया। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाए। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों से भी आग्रह किया है कि वे बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। स्कूल प्रधानाचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें