फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नवंबर में डबल मिलेगा रिफाइंड और सरसों तेल का कोटा

Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

नवंबर में जिला चंबा के राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड और सरसों तेल का डबल कोटा मिलेगा। जिले के छह लाख राशन कार्ड धारकों को अक्तूबर में यह कोटा नहीं मिल पाया है।
ऐसे में उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दाम पर सरसों तेल और रिफाइंड खरीदना पड़ रहा है। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने अक्तूबर में कंपनी के साथ हुई टेंडर प्रक्रिया के दौरान सप्लाई समय पर न होने का हवाला देते हुए नवंबर में डबल कोटा देने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों चंबा, डलहौजी, भरमौर-पांगी, चुराह और भटियात के तहत आते परिक्षेत्र में अमूमन छह लाख राशन कार्ड धारक उपभोक्ता हैं। इन्हें हर माह सस्ते राशन के डिपुओं से सरसों तेल, रिफाइंड, दालें, काले चने समेत नमक का पैकेट दिया जाता है। उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की आपूर्ति न होने पर बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ता है। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश आबादी निर्धन परिवारों से ताल्लुक रखती है। इन परिवारों के लिए सस्ते राशन डिपुओं से खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। कंपनियों से समयानुसार राशन की आपूर्ति होने के बाद सिविल सप्लाई के भंडारण में ये सप्लाई स्टॉक की जाती है। इसके बाद राशन डिपुओं में राशन भेजा जाता है। अक्तूबर में राशन कार्ड धारकों को सरसों तेल और रिफाइंड का कोटा न मिलने पर बाजार से 170 रुपये लीटर रिफाइंड और 220 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि अक्तूबर में कंपनी से टेंडर प्रक्रिया के बाद सरसों और रिफाइंड का कोटा नहीं पहुंचा है। नवंबर में राशन कार्ड धारकों को डबल कोटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें