फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मोबाइल टावरों से बैटरियां चुराने वाले गिरोह को चंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस ने 70 बैटरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

ये लोग पिछले कुछ महीनों से चंबा के दूरदराज इलाकों में लगाए गए एयरटेल, बीएसएनएल और जियो के मोबाइल टाॅवरों की बैटरियां चुरा रहे थे। मोबाइल कंपनियों ने चंबा थाने में कुछ दिन पहले इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी। चंबा थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बैटरी चोर गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। उन्होंने अपनी टीमों को ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय किया। बैटरी चोर गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जिले में अन्य इलाकों से मोबाइल टावरों की चोरी बैटरियों को लेकर भी पुलिस इस मामले में जांच से जोड़ रही है। बैटरी चोरी होने के उपरांत मोबाइल नेटवर्क टावर अकसर बंद हो जाते थे। इस वजह से परेशान उपभोक्ता बार-बार कंपनी के अधिकारी को फोन करते थे। इसको लेकर कंपनी की तरफ से चंबा थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ने को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें