फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान में लगेगा रेडक्रॉस मेला

विज्ञापन
बचत भवन चंबा में रेडक्रॉस की बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन ऐतिहासिक चौगान में होगा। मेले के आयोजन की रूपरेखा को लेकर बचत भवन में उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डीसी राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। तय हुआ कि जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन आगामी 22 और 23 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन

चंबा जिले को पर्यटन की दृष्टि से एक नई पहचान देने के लक्ष्य के साथ शुरू होने वाले चलो चंबा अभियान के थीम को भी इस मेले के साथ संबद्ध किया जाएगा। डीसी राणा ने बताया कि चलो चंबा अभियान के तहत होने वाले अलग-अलग इवेंट में ट्राइबल फेस्टिवल भी शामिल किया गया है। इस फेस्टिवल में जिले के जनजातीय क्षेत्र और प्रदेश के अन्य जनजातीय इलाकों के सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे। यह फेस्टिवल रेडक्रॉस मेले के आयोजन से जुड़ेगा। बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि रेडक्रॉस मेले में सजने वाले खानपान के स्टालों में चंबा जिले की पारंपरिक खानपान की पूरी झलक मिलेगी।
ये स्टॉल विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों, पर्यटन निगम और व्यापार मंडल लगाएंगे। डीसी ने कहा कि इनमें वे पारंपरिक फूड आइटम भी शामिल होने चाहिए जो आधुनिक लोक जीवन शैली के चलते विलुप्त होने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चंबा में ग्राहकों की बड़ी पसंद वाले प्रसिद्ध रेहड़ी वालों के खाद्य पदार्थों को भी स्टॉल का हिस्सा बनाया जाए। मेले को स्वर्ण जयंती वर्ष और चलो चंबा के समावेश का समग्र रूप देने के लिए चौगान में चंबा जिले के पुराने इतिहास को दर्शाने वाली चित्र प्रदर्शनी के अलावा बेजोड़ पारंपरिक कला शिल्प उत्पादों के स्टॉल भी स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताएं और हेल्दी बेबी शो भी होंगे
दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लक्की ड्रॉ, खेल प्रतियोगिता, हेल्दी बेबी शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डॉग शो और फ्लावर शो भी होंगे। रक्तदान, मेडिकल जांच और हिम केयर और आयुष्मान कार्डों के पंजीकरण के लिए भी स्टॉल लगेंगे। डीसी ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि रेडक्रॉस मेले में अपने-अपने विभाग के स्टॉल प्रदर्शित करें। उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रॉस की टेस्ट लेबोरेट्री के लिए बहुत जल्द नई डायग्नोस्टिक मशीनें उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सलूणी और भरमौर उपमंडल में रेडक्रॉस की इकाइयों को भी जल्द कार्यशील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें