फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेडक्रॉस मेला एक नवंबर को, तंबोला और डॉग शो होंगे आकर्षण

Thu, 22 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी के बकरोटा स्थित तिब्बतीयन स्कूल मैदान में होगा आयोजन
विज्ञापन

31 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे होगा स्टॉल आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में एक नवंबर को रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। बकरोटा स्थित तिब्बतियन स्कूल मैदान में सजने वाले मेले में तंबोला, बेबी शो और डॉग शो मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा खानपान और खेलों से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
मेले के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को एसडीएम कार्यालय डलहौजी में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, विभिन्न गतिविधियों के संचालन और स्टॉल आवंटन सहित अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए बेबी शो आयोजित किया जाएगा, जबकि डॉग शो में पालतू कुत्तों के शौकीनों को भागीदारी का अवसर मिलेगा। तंबोला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। खानपान के स्टॉल पर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेने के साथ लोग खेलों से जुड़ी गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे। मेले के लिए स्टॉल का आवंटन 31 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। स्टॉल लगाने के इच्छुक संचालकों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

रेडक्रॉस मेले का उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाने के साथ लोगों को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर उपलब्ध करवाना है। आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के भी पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें