चंबा। कियाणी में आयोजित रामलीला के मंचन में सोमवार को सीताहरण का दृश्य प्रस्तुत किया। इस दृश्य में रावण ने छलपूर्वक माता सीता का अपहरण किया, जबकि श्रीराम और लक्ष्मण जंगल में माता सीता की तलाश करते नजर आए। मंच पर राम और लक्ष्मण के अभिनय ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार यह दृश्य दर्शकों के लिए भावनात्मक रहा। इस दाैरान कियाणी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस भव्य मंचन को देखने पहुंचे।