फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के 24 घंटे बाद हुई प्राथमिकी दर्ज, रोष

Sun, 28 Feb 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 भटियात में मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने में चौबीस घंटे की देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा है कि महिला के बयान दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने 24 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इतना समय बीतने पर आरोपी फरार हो सकता था। पंचायत के उपप्रधान मदन सिंह बलौरिया ने बताया कि शनिवार दोपहर ढाई बजे दुष्कर्म हुआ था। घटना के बाद पीड़ित महिला को लेकर उसके परिजन करीब शाम छह बजे सिहुंता चौकी पहुंच गए। लेकिन देर रात तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया और पीड़ित परिवार को वापस लौटा दिया। रविवार सुबह परिवार के सभी सदस्य पंचायत उपप्रधान के पास पहुंचे और अन्य ग्रामीणों को लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोबारा पुलिस चौकी गए। पुलिस ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक उन्हें चौकी में ही बैठाए रखा। साढ़े 12 बजे दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म के मामले में इतनी देरी असहनीय है।
विज्ञापन


खुद मौके पर जाकर करुंगा जांच ः डीएसपी
उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि उनके पास मामले की शिकायत आई है। वे खुद मौके पर जा रहे हैं और मामले की तफतीश करेंगे। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि केस दर्ज करने में देरी की असली वजह का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें