चौगान के पास कलाकेंद्र में बने अस्थायी कोरोना सैंपलिंग काउंटर के निरिक्षण के दौरान उपायुक्त डीस
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को शहर में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के चलते शनिवार को ऐतिहासिक चंबा चौगान स्थित कलाकेंद्र में चिकित्सीय टीम ने रैंडम सैंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य शुरू कर दिया। कलाकेंद्र में तैनात की गई चिकित्सीय टीम ने लोगों से कोरोना महामारी की दूसरी लहर को पहले से अधिक भयावह होने की बात कहते हुए कोरोना महामारी को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही है।
जिले में वर्तमान समय में अब तक 3457 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से वर्तमान समय में 187 एक्टिव केस हैं। इतना ही नहीं, 3210 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। बावजूद इसके जिले में कोरोना की दूसरी लहर बहुत भयावहहै। लिहाजा, लोगों को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए स्वयं ही आगे आना होगा।
डॉ. करण हितैषी ने बताया कि जिलाधीश डीसी राणा और सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी की ओर से उन्हें शहर में सैंपलिंग बढ़ाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले पुलिस लाइन बारगाह और जनजातीय भवन बालू में सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा था लेकिन, वहां पर किन्हीं कारणों के चलते इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कलाकेंद्र में चिकित्सीय टीम अधिक से अधिक सैंपल एकत्रित करेगी। कहा कि जिले में विभिन्न जगहों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला हुआ है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए आगे आना चाहिए।