फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आमरण अनशन पर बैठे रमेश का शुगर लेवल घटा

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की टीम आमरण अनशन पर बैठे रमेश कुमार का मेडिकल करते हुए।
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त फौजी रमेश कुमार की तबीयत लगातार खराब हो रही है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। इसमें उन्होंने पाया कि रमेश कुमार की शुगर कम होकर 80 पहुंच गई है जो उनके लिए किसी भी समय खतरा बन सकती है। उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल होने का परामर्श दिया गया है। इसको लेकर प्रबंधन ने उपायुक्त को भी अवगत करवा दिया है। यदि जल्द ही उन्होंने आंदोलन खत्म नहीं किया तो उनकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त फौजी की स्वास्थ्य जांच करने पर शुगर लेवल कम पाया गया है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का परामर्श दिया गया है। आमरण अनशन पर बैठे रमेश कुमार से मंगलवार को भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज भी मिलने पहुंचे। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि यदि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने रमेश कुमार से यह भी कहा कि भ्रष्टाचार एक दिन में खत्म नहीं हो जाता, इसलिए वह भ्रष्टाचारियों के लिए अपनी जान को जोखिम में न डालें। वह स्वयं भी राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें