चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी में सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को स्कूल परिसर से विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान चालकों और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया गया। वहीं लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी पुस्तिकाएं भी बांटी गईं। पुखरी क्षेत्र से होते हुए रैली स्कूल परिसर में संपन्न हुई। प्रधानाचार्य अजय चौहान ने बताया कि विद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने लोगाें को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।