फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली

Wed, 03 Jun 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में साईकिल दिवस को लेकर रैली के दौरान युवा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मेरा युवा भारत चंबा के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे साइकिल रैली निकाली गई। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

रैली मिलेनियम गेट चंबा से शुरू होकर हरदासपुरा तक गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साइकिल एसोसिएशन के सचिव अभिनंदन शर्मा रहे। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी राहुल गर्ग ने युवाओं के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक यशस्वी चंदेल, बंटू कुमार, विवेक और मुनीश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें