फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौड़ा में आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ निकाली रैली

Fri, 17 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मौड़ा पंचायत में आरटीआई कार्यकर्ता सोभिया राम के खिलाफ रोष रैली, ग्रामीणों ने जताया विरोध; सोभि
विज्ञापन
पंचायत के ग्रामीण बोले- आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाए निराधार आरोप
विज्ञापन

बोले- न किसी ने पैसे मांगे और न ही दिए, प्रशासन करे मामले की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका/चंबा। मौड़ा पंचायत में शुक्रवार को आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ ग्रामीणों ने रोष रैली निकालकर विरोध जताया। रैली में पंचायत के विभिन्न गांवों से लगभग 60 ग्रामीण शामिल हुए।
इनमें प्रमुख रूप से वीना देवी, नारो, अकबर मोहम्मद, चिनो, व्यसो राम, सिलो देवी, शेर मोहम्मद, रेसो देवी, याकूब, शीला देवी, गुडो देवी, जर्मो, डोगरू, प्यार सिंह, अमरु, अनूप, प्रेम लाल, सिलमो, भोटी, रवीना, सनी और बुधिया राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरटीआई कार्यकर्ता के मुर्दाबाद और मौड़ा पंचायत जिंदाबाद के नारे लगा दिए। आरोप था कि आरटीआई कार्यकर्ता की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, गोशाला और पंचायत के अन्य विकास कार्यों को लेकर लगाए आरोप निराधार हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनसे न तो किसी ने पैसे की मांग की और न ही उन्होंने किसी को पैसे दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल मामले में दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। एक ओर ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि आरटीआई कार्यकर्ता के आरोपों को निराधार बता रहे हैं, वहीं कार्यकर्ता इसे अपने खिलाफ सुनियोजित दुष्प्रचार बता रहे हैं। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग एवं प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मौड़ा पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत के सभी विकास कार्य नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ किए गए हैं। यदि किसी को किसी कार्य पर कोई आपत्ति है तो वह संबंधित विभाग के समक्ष शिकायत करे। पंचायत निष्पक्ष जांच के लिए तैयार है और जांच से नहीं डरती। बेबुनियाद आरोपों से पंचायत और क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है।


हमेशा लोगों के हित से जुड़े मुद्दे उठाए : सोभिया
आरटीआई कार्यकर्ता सोभिया राम ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के हक और जनहित के मुद्दे उठाए हैं। उनका आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि, बीडीओ और प्रशासन अपनी कथित कमियों को छिपाने के लिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ बाजार में बिना प्रशासनिक अनुमति रोष रैली निकाली गई। वह इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलेंगे और रैली आयोजित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन


पंचायत सचिव बोले- पारदर्शिता से कर रहे काम
मौड़ा पंचायत के सचिव राज मल ठाकुर ने बताया कि सोभिया राम ने जब-जब सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी, पंचायत ने नियमानुसार उपलब्ध कराई। यदि उन्हें किसी भी कार्य या अभिलेख को लेकर कोई आशंका है तो पंचायत कार्यालय में आकर संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन कर सकते हैं। नियमानुसार आवश्यक जानकारी ले सकते हैं। पंचायत पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें