बनीखेत। बनीखेत क्षेत्र की ढलोग पंचायत के एएसआई राजपाल सिंह को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें सम्मान मिलने से बनीखेत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। डयूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें यह सम्मान मिला है। जिला कांगड़ा के नूरपुर के तहत ढांगूपीर चौक में कार्यरत एएसआई राजपाल सिंह को बीते रविवार को शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा। जिला चंबा के प्रवेश द्वार तुन्नुहट्टी में ड्यूटी के दौरान राजपाल ने चरस तस्करों और चिट्टा के आरोपियों को पकड़ा था। इसके अलावा उन्होंने तुन्नुहट्टी में ही 13 किलो ग्राम चरस की खेप को ठिकाने लगाने जा रहे आरोपियों को दबोचा था। राजपाल के पिता बलदेव ठाकुर गृहरक्षक विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। संवाद
-